लक्ष्मीजी कई प्रकार की होती है,आप कौनसी लक्ष्मी की पूजा करते है?
आठ प्रकार की हैं लक्ष्मी, आपको किस लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए? आठ प्रकार के धन एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. प्रत्येक व्यक्ति में अष्ट लक्ष्मी या आठ प्रकार के धन होते हैं, अधिक या कम मात्रा में लेकिन होते हैं. हम उनका कितना सम्मान करते हैं, उनका उपयोग करते हैं, हमारे ऊपर निर्भर है। इन अष्ट लक्ष्मी की अनुपस्थिति को- अष्ट दरिद्रता कहा जाता है. लक्ष्मी से मिलाने वाले नारायण हैं. लक्ष्मी को प्राप्त करने के माध्मय हैं। किसी व्यक्ति के चाहे लक्ष्मी हों या न हों, पर नारायण को वह प्राप्त कर सकता है। नारायण दोनों के हैं- वे लक्ष्मी नारायण भी और दरिद्र नारायण भी! दरिद्र नारायण को कोसा जाता है, लक्ष्मी नारायण को पूजा जाता है. पूरे जीवन का प्रवाह दरिद्र नारायण से लक्ष्मी नारायण तक यानी दुख से समृद्धि तक चलता है। अष्ट लक्ष्मी को निम्न नामों से जाना जाता है: आदि लक्ष्मी धन लक्ष्मी विद्या लक्ष्मी धान्य लक्ष्मी धैर्य लक्ष्मी संतान लक्ष्मी विजय लक्ष्मी राज लक्ष्मी या भाग्य लक्ष्मी। आदि लक्ष्मी अष्टलक्ष्मी, आदि लक्ष्मी या महालक्ष्मी का एक प्राचीन रूप हैं जो ऋषि भृगु की बेटी के रूप में भूलोक प...