संदेश

गणेशजी के १२ नाम लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इन नामों का श्रवण करने तथा पाठ करने से सब कार्य बिना किसी रुकावट के संपन्न हो जाते हैं।

चित्र
              गणेश जी के 12 नामों का जप करने से लाभ  इन नामों का श्रवण करने तथा पाठ करने से सब कार्य बिना किसी रुकावट के संपन्न हो जाते हैं। सुमुख, एकदंत, कपिलो, गजकर्ण, लंबोदर, विकट, विघ्ननाशन, गणाधिप, धूम्रकेतु ,गणाध्यक्ष, भालचंद्र तथा गजानन।  इन 12 नामों का जो भी विद्या, विवाह,ग्रह प्रवेश, यात्रा प्रस्थान, संग्राम या संकट के समय पाठ करता है अथवा सुनता है। उसके कार्य में कोई विघ्न उपस्थित नहीं होता है। सभी बाधाओं को शांत करने के लिए, श्वेत वस्त्र धारण करने वाले, चंद्रमा के समान श्वेत आभा वाले, चार भुजाओं को धारण करने वाले तथा प्रसन्न मुख मंडल  भगवान गणेश का ध्यान करना चाहिए जो मनुष्य प्रातकाल उठकर शोच, स्नानादि से निवृत हो, पवित्र होकर समाहित चित्त, श्रद्धा भक्ति से इन 12 नामों का पाठ करता है। उस व्यक्ति को कोई भी विघ्न बाधा नहीं पहुंचती।उसके सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं और अंत में वह मोक्ष को प्राप्त करता है।  ।।श्री गणेशा।।