जीवन में सफलता के सूत्र 1 . जीवन का उद्देश्य निर्धारित करें - उद्दे श्य के बिना व्यक्ति के जीवन का कोई महत्व नहीं रखता ।मनुष्य का जीवन यूँ ही जीने के लिए नहीं हुआ हैं, यह तो कुछ करने के लिए हुआ हैं ,जिससे उसका स्मरण मरने के बाद भी लोग कर सकें ।जीवन का उद्देश्य निश्चित करके उसको पूरा करने के लिए सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए । 2 . नित्य प्रभु -स्मरण करें - प्रतिदिन प्रार्थना , स्तुति ,प्रभु के ध्यान के लिए कुछ समय अवश्य दें ।प्रतिदिन कार्य आरम्भ करने से पूर्व माता -पिता ,गुरु को अवश्य प्रणाम करें ;क्योंकि प्रभु की कृपा और माता -पिता के आशीर्वाद के बिना सफलता सम्भव नहीं हैं । 3. अपने काम को श्रेष्ठ मानें - अक्सर ऐसा होता हैं जो जिस काम में हैं , वो उस काम में खुश नहीं होता ।नौकरी वाले को व्यवसाय और व्यवसाय वाले को नौकरी में अधिक लाभ दिखाई देता हैं ।नौकरी वाले जीवन पराधीन लगता लगता हैं ।व्यापार वाले को व्यापार में हर समय घाटे की चिंता बनी रहती हैं । किसान को खेती में मेहनत अधिक और आय कम ...