> परमात्मा और जीवन"ईश्वर के साथ हमारा संबंध: सरल ज्ञान और अनुभव: जीवन में आन्नद चाहते हो तो करो

यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 8 जनवरी 2015

जीवन में आन्नद चाहते हो तो करो


जीवन में आन्नद चाहते हो तो 





सुबह उठकर धरती माँ को प्रणाम करो , माता -पिता को प्रणाम करो , प्रभु को याद करो। माता -पिता को  कष्ट देंगे तो दुखी रहेंगे

अतः हमेशा उनकी सेवा करो व् उनको सुखी रखो। 

अपनी शक्ति के अनुसार गरीबो की ,जरूरतमंद की , असहायों की मदद करो। उसी समय आनंद की अनुभूति हो जाायेगी।

किसी से प्यार करोगे, तो प्यार पाओगे , गाली दोगे तो गाली पाओगे। तो क्यों न प्यार का माहौल बना कर रहा जाए। आनंद ही आनंद का अनुभव होगा।

जीवन में ऐसा कोई भी कार्य या कर्म न करे कि दिन का चैन व् रातो की नींद चली जाए।

दुसरो की अच्छाई देखे , कमी अपनी देखें और उसे दूर करने का प्रयास करे।

चरित्र बहुत बड़ी पूंजी हैं। धन गया तो वापिस आ जाएगा लेकिन चरित्र गया तो, सब कुछ चला जाएगा।

परोपकार सिर्फ धन से ही नहीं होता बल्कि इसके और भी रूप हैं प्यासे को पानी , भूखे को रोटी , असमर्थ व्यक्ति को उसके निवास तक पंहुचा कर आदि तरीके से भी परोपकार किया जा सकता हैं।

मनुष्य आता अकेले हैं व् जाता भी अकेले हैंI ईसलिए ऐसा कर्म कर के जाए कि सभी हमारी अनुपस्थिति में हमे याद करे।

गलती इंसान से ही होती हैं ,गलती होना स्वभाविक भी हैं, किन्तु गलती करने के बाद उस गलती को मान लेना महानता हैं। ऐसा प्रयास करे कि फिर वो गलती दुबारा न हो। जीवन मंगलमय बनेगा।

मानव शरीर के अंन्दर विकार ही विकार हैं और. प्रभु उसे किसी न किसी माध्यम से बाहर निकलते रहते हैं जैसे -कान से गन्दा wax , आँख से कीचड़ , मुख से बलगम , त्वचा से पसीना आदि। पर एक हम हैं जो मन और बुद्धि के विकार बाहर नहीं निकाल सकते।

धन से अधिक परिवार में बच्चो को अच्छे संस्कार देने की आवश्यकता हैं , यदि संस्कार अच्छे नहीं होगे तो बच्चे सारी सम्पति बर्बाद कर देंगे। जिस परिवार में अच्छे संस्कार हैं , उस परिवार में किसी चीज का आभाव नहीं हो सकता। परिवार हमेशा सुखी रहेगा।
राधे-राधे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अगर आपको मेरी post अच्छी लगें तो comment जरूर दीजिए
जय श्री राधे

Featured Post

रक्षा बंधन 2025 : भाई-बहन का प्रेम व धार्मिक महत्व

रक्षा बंधन : भाई-बहन के प्रेम का पर्व और इसका आध्यात्मिक महत्व       रक्षा बंधन 2025: भाई-बहन का प्रेम व धार्मिक महत्व भाई-बहन के रिश्ते क...