in

(संत वचनामृत) प्रभु की खुशी में ही हमारी खुशी है

               प्रभु की खुशी में ही हमारी खुशी होनी चाहिए।

सिद्धांत यह है कि प्रभु के दिए हुए धन में, परिवार में, शरीर में, हमको संतुष्ट रहना चाहिए। जो प्रभु ने दिया है, उसमें संतुष्ट ना होकर जब हम अपने मन में असंतोष व्यक्त करते हैं, तो प्रभु का अपमान होता है। हमको कृतज्ञ होना चाहिए। भगवान ने कृपा करके जो कुछ दिया है वह ठीक है। प्रभु को धन्यवाद है इतना सब कुछ दिया है। यदि हम को और अधिक आवश्यक होगी, तो प्रभु हमको और देंगे। ईश्वर की इच्छा में अपनी इच्छा को, प्रभु की प्रसन्नता में अपनी प्रसन्नता को मिला देना चाहिए जो कुछ सहज प्राप्त है उसमें ही संतुष्ट रहना चाहिए। प्रभु के द्वारा दिए गए धन जन में संतुष्ट ना हो कर, हम तरह-तरह की कामना करते हैं उसके लिए देवी-देवताओं से विनय करते हैं, कामना की पूर्ण न होने पर अविश्वास हो जाता है। इसलिए यदि कामना हो तो अपने इष्ट देव के सामने निवेदन करना चाहिए। यदि कामना की पूर्ति में आप प्रसन्न रहे हो तब आप पूर्ण कर दीजिए। यह भाव रखना चाहिए। आप प्रसन्न न रहें, मेरा कल्याण भी ना हो, तो ऐसी कामना का अपूर्ण होना ही अच्छा है। जिस प्रकार प्रभु प्रसन्न है उसमें ही प्रसन्न रहना है।

 (वृंदावन के गोलोक वासी संत श्री गणेशदास भक्तमालीजी दादा गुरु के उपदेश परक पत्रों से)

Featured Post

करियर की अंधी दौड़ में खोता बचपन | जॉब स्ट्रेस से जीवन कैसे बचाएं

करियर की अंधी दौड़ और खोता हुआ बचपन: जॉब स्ट्रेस से जीवन को कैसे बचाएं? ​1. प्रस्तावना: क्या हम सिर्फ काम करने के लिए पैदा हुए हैं? जॉब इतन...