> परमात्मा और जीवन"ईश्वर के साथ हमारा संबंध: सरल ज्ञान और अनुभव: जुलाई 2015

यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 21 जुलाई 2015

व्यक्ति के व्यक्तित्व के प्रकार (type of personailty )

     व्यक्ति में 6 प्रकार का व्यक्तित्व होता हैं ।



व्यक्तित्व षड्मुखी होता हैँ -अथार्त व्यक्ति की विचार धारा ६ प्रकार की होती हैं -

१ -शास्त्रमुखी -जिस के अंतर्गत व्यक्ति शास्त्र के अनुसार ही कार्य करता हैं वह यह ध्यान रखता हैं कि शास्त्र में क्या उचित हैं ,क्या अनुचित।

२ -गुरु मुखी-व्यक्ति गुरु के आधार पर ही कार्य करता हैं ।जो गुरु ने कह दिया उसी आज्ञा का पालन करता हैं।

३ -राजमुखी -इसमें व्यक्ति वाही कार्य करता हैं जो राजा कहे अथवा सत्ता कहे ।जिससे राजा खुश रहे।

४ -स्वमुखी -व्यक्ति अपनी चेतना से कार्य करता हैं।जो चेतना गुरु ने जगा दी ,उसी के अनुसार गुरु व शास्त्र को ध्यान में रखकर कार्य करता हैं ।

५ -मनमुखी -जो मन में आयेगा वही कार्य करेगा ।वह न गुरु की परवाह करता हैं न शास्त्र की।जो उसकी मर्जी होती हैं वही कार्य करता हैं।

६ -गोमुखी -व्यक्ति हमेशा स्मरण करता रहता हैं और कार्य  करता रहता हैं।निरन्तर स्मरणशील रहता हैं।

                            जय श्री राधे !

आज का शुभ विचार

                                                आज का शुभ विचार                                  





भागवत कथा सुनने से चार लाभ होते हैं -

१-तृप्ति ,अथार्त् कुछ और न पाने की लालसा ।

 २ -अपने प्रभु से प्रेम  ।

३ -निष्काम भावना  ।

४ -भक्त प्रेम अथार्त् जितने भी प्रभु भक्त हैं उन सबसे विशेष प्रेम ।

Featured Post

क्या आप भी जीवन के कठिन दौर से गुजर रहे हैं? जानिए कैसे एक टूटा हुआ मन परमात्मा से जुड़ने का माध्यम बन सकता है और कैसे आप फिर से आंतरिक शांति पा सकते हैं।

 क्या आप भी जीवन के कठिन दौर से गुजर रहे हैं? जानिए कैसे एक टूटा हुआ मन परमात्मा से जुड़ने का माध्यम बन सकता है और कैसे आप फिर से आंतरिक शांत...