करियर की अंधी दौड़ और खोता हुआ बचपन: जॉब स्ट्रेस से जीवन को कैसे बचाएं?
1. प्रस्तावना: क्या हम सिर्फ काम करने के लिए पैदा हुए हैं? जॉब इतनी थकाने वाली क्यों हो गई है?
- डिजिटल कनेक्टिविटी: स्मार्टफोन की वजह से ऑफिस कभी खत्म नहीं होता। ईमेल और मैसेज के कारण 'ऑफ-ड्यूटी' जैसा कुछ बचा ही नहीं है।
- मल्टीटास्किंग का दबाव: एक ही व्यक्ति से कई तरह के कौशल की उम्मीद की जाती है, जिससे मानसिक थकान बढ़ती है।
आज का युवा सुबह सूरज निकलने से पहले लैपटॉप खोलता है और रात को चांद ढलने के बाद भी ईमेल का जवाब दे रहा होता है। "जीवन एक ही बार मिलता है" —क्या आज का युवा इस जीवन को इसी तरह से जॉब के कारण उत्पन्न होने वाली एंजाइटी,तनाव,जिंदगी से उदासीनता में बिता देगा। मेरे खुद सामने मेरे दो बच्चे इसी तनाव से गुजर रहे है,जिनके चेहरे पर हर समय तनाव ,आंखों में नींद दिखती है,एक बेटा तो बहुत बड़े पद पर है पर उसको भी तनाव,काम का बोझ पीछा नहीं छोड़ता,क्योंकि उसके पद से भी ऊंचे पद वाले जीने नहीं देते वो इसी गुमान में रहते है कि मेरे से नीचे पद वाला सैलरी ले रहा है तो उसे आराम नहीं मिलना चाहिए।एक मां होने के कारण यह सब देखकर आज इसी टॉपिक पर कुछ लिखने की इच्छा हुई।
2. आधुनिक जॉब कल्चर: तनाव के मुख्य कारण
आज की नौकरियां पहले से अलग क्यों हैं, क्योंकि बाहर की कंपनियां पैकेज अच्छा दे रही है ,युवाओं की इच्छाएं बढ़ गई है,जिसमें work schedual चेंज ओ गया है–
- डिजिटल गुलामी: वर्क फ्रॉम होम ने घर और दफ्तर की दूरी खत्म कर दी है।
- अवास्तविक लक्ष्य (Unrealistic Targets): कंपनियों का बढ़ता दबाव।
- तुलना की बीमारी: सोशल मीडिया पर दूसरों की 'सक्सेस स्टोरी' देखकर खुद को कम आंकना।
- शारीरिक और मानसिक प्रभाव: नींद की कमी, एंग्जायटी (Anxiety), और कम उम्र में बीमारियां।
- स्ट्रेस और एंजाइटी का सोल्यूशन को parmanent दूर करने के उपाय
3. परमात्मा और जीवन: आध्यात्मिक दृष्टिकोण
- श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि कर्म करो पर फल की चिंता में खुद को मत जलाओ।
- काम को 'सेवा' समझें, 'बोझ' नहीं।
- दिन में कम से कम 10-15 मिनट का मौन (Silence) कैसे आत्मा को शांत करता है।
4. तनाव से बचने के व्यावहारिक उपाय
बिना अच्छे स्वास्थ्य के कोई भी प्रमोशन या सैलरी हाइक बेकार है।
- नींद: कम से कम 7-8 घंटे की गहरी नींद लें।
- धूप और ताजी हवा: सुबह 15 मिनट प्रकृति के साथ बिताएं।
- सीमाएं निर्धारित करें (Set Boundaries): शाम 7 बजे के बाद 'डिजिटल शटडाउन' का पालन करें।
- मल्टीटास्किंग का त्याग: एक समय में एक ही काम करें।
- हॉबी के लिए समय: संगीत, बागवानी या लिखना—कुछ ऐसा जो आपको ऑफिस की याद न दिलाए।
- वित्तीय स्वतंत्रता (Financial Freedom): युवा अगर वे अपनी SIP और बचत सही रखते हैं, तो वे किसी भी टॉक्सिक (जहरीली) नौकरी को छोड़ने का साहस रख पाएंगे। पैसों की मजबूरी ही अक्सर तनाव सहने पर मजबूर करती है।
काम को 'जीवन' न समझकर 'जीवन का एक हिस्सा' समझें। ऑफिस में आपकी जगह कोई और ले सकता है, लेकिन परिवार में आपकी जगह कोई नहीं ले सकता।
एक छोटी सी सलाह: "काम उतना ही करें कि शाम को जब घर लौटें, तो परिवार को देने के लिए आपके पास मुस्कुराहट और ऊर्जा बची रहे।
5. माता-पिता की भूमिका: हम क्या कर सकते हैं?
- बच्चों पर और ऊंचे पैकेज का दबाव न बनाएं।
- जब बच्चा थका हुआ घर आए, तो उससे काम की नहीं, उसकी खुशी की बात करें।
- उन्हें सिखाएं कि असफलता जीवन का अंत नहीं है।
6. स्वास्थ्य ही वास्तविक धन है ।
- धूप, ताजी हवा और सात्विक भोजन का महत्व।
- शरीर वह मंदिर है जिसमें परमात्मा वास करता है, इसे काम की भट्ठी में न झोंकें।
7. निष्कर्ष: एक नई शुरुआत
क्या अंत में केवल बैंक बैलेंस ही मायने रखेगा या वह सुकून जो हमने खो दिया? अपने विचार, अपनी परेशानियां मेरे साथ शेयर जरूर कीजियेगा।
।।जय श्री राधे।।


