राम नाम का खजाना( महात्मा गांधी)

                                                                                           राम -नाम का अखूट ख़जाना (महात्मा गाँधी )



राम -नाम कुछ खास लोगो के लिये  नहीं हैं , वह सबके लिए हैं। जो राम नाम लेता हैं , वह अपने लिए भारी ख़जाना जमा करतI जाता हैं और यह तो एक ऐसा खज़ाना हैं , जो कभी कम नहीं होता हैं। जितना इसमें से निकालो , उतना बढ़ता जाता हैं। इसका अंत नहीं हैं। जैसा कि उपनिषद कहता हैं -पूर्ण मे से पूर्ण निकालो , तो पूर्ण ही बाकी रह जाता हैं , वैसे ही  राम नाम हैं। यह त माम बिमारियों का एक मात्र इलाज हैं फिर चाहे वह बीमारी शारीरिक हो या मानसिक हो या आध्यात्मिक। राम नाम ईश्वर के कई नामों में से एक हैं। आप राम की जगह कृष्ण कहे या ईश्वर के अनगिनित नामों में से कोई और नाम ले लें, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लड़कपन में मुझे भूतो से डर लगता था तो मेरी आया ने मुझसे कहा था -'अगर तुम राम नाम लोगे तो तमाम भूत -प्रेत भाग जायेंगे। 'मैं बच्चा ही था लकिन आया पर मुझे पूरा विश्वास था। मेने उसकी सलाह पर पूरा पूरा अमल किया। इससे मेरा डर भाग गया। अगर एक बच्चे का यह अनुभव था तो बड़े आदमियों के बुद्धि और श्रद्धा के साथ राम नाम लेने से उन्हें कितना फायदा हो सकता हैं लकिन शर्त यह हैं कि राम नाम दिल से निकले। क्या बुरे विचार दिल में आते हैं ?क्या काम या लोभ आपको सताते हैं ? यदि ऐसा हैं तो इन्हें मिटाने के लिए राम नाम से अच्छा  कोई जादू नहीं। 
फर्ज कीजिये आपके मन में यह लालच आया की बिना मेहनत किये बईमानी से आप लाखो कमा सकते हैं लकिन आपके अंदर का राम आपको इसके नुकसान से अवगत कराएगा और आपको यह गलती करने नहीं देगा। जब आपका राम नाम का निरन्तर जप चलता रहेगा तो एक दिन वह आपके कण्ठ  से ह्रदय में उतर आएगा। और आपके अंदर उठने वाले अज्ञानता को मिटाता चला जायेगा। हर समस्या का हल अपने आप होता चला जायेगा। यहाँ मेने बार बार राम नाम का जिक्र इसलिए किया हैं क्योंकि मैं हर पल राम नाम का जाप करता हूँ आप वही जपिये जिसमे आपकी श्रद्धा हो। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री राधा कवच

भजन- गोवर्धन वासी सांवरे तुम बिन रहा न जाए-------

क्या आप जल्दी ही सभी दुखों से मुक्ति चाहते हैं तो श्री रामायण मनका 108 का हफ्ते में एक बार पाठ जरूर करें।

आपके कल्याण की पक्की गारंटी, छप्पय छंद

भगवान श्रीकृष्ण ने अपने माता-पिता के लिए बनाये थे - ब्रज में चार धाम

राम रक्षा स्तोत्र हिदी में

जब मन दुखी हो तो क्या करें?