ईश्वर को कैसे पुकारें

                         पुकार की महिमा

यद्यपि भीतर में राग द्वेष काम क्रोध ,मोह आदि वृत्तियाँ रहने के कारण सच्ची प्रार्थना होती नहीं फिर भी बार-बार प्रार्थना करते रहो। जैसे मोटर को स्टार्ट करते समय बार-बार चाबी घुमाते घुमाते कभी एक ही चाबी से मोटर स्टार्ट हो जाती है, ऐसे ही प्रार्थना करते -करते कभी हृदय से सच्ची प्रार्थना निकलेगी तो एक ही पुकार से काम हो जाएगा।
१- भगवत प्राप्ति का सबसे सरल उपाय है व्याकुलता। व्याकुलतापूर्वक पुकारो यह नाम जप आदि सब साधनो से तेज है। इसे पापी, पुण्यात्मा, मूर्ख ,विद्वान आदि सभी कर सकते हैं।
२- ज्ञान योग ,कर्म योग ,भक्ति योग आदि कोई उपाय समझ में ना आए ,तो कोई जरूरत नहीं बस सच्चे हृदय से पुकारो।
३- मंत्रों में ,अनुष्ठानों में, इतनी शक्ति नहीं है जितनी शक्ति प्रार्थना में है अतः हे नाथ हे -नाथ पुकारो।
४- पुकारने से सब बीमारी ,आफत, शंका मिट जाएगी। यह सब रोगों की रामबाण दवा है।
५- चलते-फिरते ,उठते-बैठते ,रात में ,दिन में ,काम करते हुए ,हर समय व्याकुलता पूर्वक सच्चे हृदय से पुकारो ,अनंत जन्मों के सब पाप भस्म हो जाएंगे।
६- अपनी निर्बलता का अनुभव और भगवान की कृपा शक्ति पर विजय।-यह दो बातें हो तो पुकारने से काम क्रोध आदि दोष अवश्य मिट जाएंगे।
७- अगर भगवान से प्रेम चाहते हो तो भगवान के चरणों की शरण हो जाओ ।जो काम वर्षों में नहीं हुआ वह एकाएक हो जाएगा पर आप लगे रहो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री राधा कवच

भजन- गोवर्धन वासी सांवरे तुम बिन रहा न जाए-------

क्या आप जल्दी ही सभी दुखों से मुक्ति चाहते हैं तो श्री रामायण मनका 108 का हफ्ते में एक बार पाठ जरूर करें।

आपके कल्याण की पक्की गारंटी, छप्पय छंद

भगवान श्रीकृष्ण ने अपने माता-पिता के लिए बनाये थे - ब्रज में चार धाम

राम रक्षा स्तोत्र हिदी में

जब मन दुखी हो तो क्या करें?