/ google.com, pub-1197897201210220, DIRECT, f08c47fec0942fa0 "ईश्वर के साथ हमारा संबंध: सरल ज्ञान और अनुभव: भगवान के होकर भगवान का नाम जप करो।

यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 9 मई 2023

भगवान के होकर भगवान का नाम जप करो।

                                    ॥श्री हरिः॥

           भगवान के होकर भगवान का नाम जप करो।

                                    परम वचन

                       श्री रामसुखदासजी महाराज 

       जैसे आदमी दूर विदेशमें चला जाता है,  ऐसे आप खास भगवानके बेटे होते हुए भी दूर चले गये हैं। इसलिये सभी भाई-बहनोंसे मेरी प्रार्थना है कि आप कृपा करके स्वीकार कर ले कि हम भगवानके बेटा--बेटी है।  हम कपूत--सपूत, अच्छे--मन्दे, भले-- -बुरे जैसे भी हैं, भगवानके हैं। अब केवल भगवान की तरफ चलना ही हमारा काम है। भगवत्प्राप्तिके समान दूसरा कोई काम है ही नहीं। इसलिये भगवानके भजनमें लग जाओ। चलते--फिरते, 

 उठते--बैठते हर समय भगवानको याद रखो। भगवानका होकर भगवानके नामका जप करो ।

   बिगरी जनम अनेक की,  सुधरै अबहीं आजु   ।

   होहि राम को नाम जपु, तुलसी तजि कुसमाजु ।।

                                                 ( दोहावली 22 )

       इसमें तीन बातें बतायी है---कुसंग छोड़ दो, भगवानके हो जाओ, और भगवानके नामका जप करो। जैसे सत्संगसे महान लाभ होता है, ऐसे ही कुसंगसे महान हानि होती है। सांसारिक भोग और संग्रहको श्रेष्ठ माननेवाले और उनमें आसक्त पुरुषों का संग कुसंग है। भगवानकी चर्चा हो, भगवानका चिन्तन हो,  वह सत्संग है। आजकल कुसंग बहुत मिलता है, उससे सावधान रहो, अपनेको बचाओ।

( सीमा के भीतर असीम प्रकाश----205 )

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अगर आपको मेरी post अच्छी लगें तो comment जरूर दीजिए
जय श्री राधे

Featured Post

रवि पंचक जाके नहीं , ताहि चतुर्थी नाहिं। का अर्थ

  गोस्वामी तुलसीदासजी ने एक बड़े मजे की बात कही है - कृपया बहुत ध्यान से पढ़े एवं इन लाइनों का भावार्थ समझने की कोशिश करे- " रवि पंचक जा...