अपने गुणों को महत्व दें

                अपने गुणों को महत्व दें 

आप अपने गुणों को स्वंय महत्व नहीं देते ,तो यह मत सोचिएगा कि कोई मसीहा आएगा और मेरे टैलेंट को देखकर मुझे फर्श से अर्श पर पहूँचाएगा इस गलत धारणा को ख़त्म कीजिए ,क्योंकि एक ही व्यक्ति आपका उद्धार कर सकता हैं ,और एक ही व्यक्ति आपको बर्बाद कर सकता हैं-वह आप स्वयं हैं . ऐसे बहुत से उदाहरण है जिनमे लोग बेहतरीन स्कूल ,कॉलेज  में पढ कर भी भयंकर तथा गेरकानुनी  गतिविधियों मे फँस गए ,तथा बहुत साधारण स्कूल,कालेजो में पढ़कर भी दुनियां के आकाश का चमकता सितारा बने . 
इसका मतलब यह नहीं जो अच्छे नंबर लेकर पास हुएं हैं ,वो बेकार हैं ,वो अच्छे हैं . पर जिन्हें टॉप  कॉलेजो में दाखिला नहीं मिला वो यह न समझे कि वो बेकार हैं . इस संसार में हम सभी को कभी-न-कभी ,किसी-न-किसी जगह अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलता हैं . 
जिस जगह भी प्रकति ने आपको विराजमान किया हैं ,वहीँ आपका जीवन रूपी राकेट का लोंचिंग पैड होना चहिये . (लोंचिंग पैड वह जगह होती हैं जहाँ से रोकेट अन्तरिक्ष के लिए उड़ता हैं) . जरा इस बात पर  सोचिएगा . ॐ 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री राधा कवच

भजन- गोवर्धन वासी सांवरे तुम बिन रहा न जाए-------

क्या आप जल्दी ही सभी दुखों से मुक्ति चाहते हैं तो श्री रामायण मनका 108 का हफ्ते में एक बार पाठ जरूर करें।

आपके कल्याण की पक्की गारंटी, छप्पय छंद

भगवान श्रीकृष्ण ने अपने माता-पिता के लिए बनाये थे - ब्रज में चार धाम

राम रक्षा स्तोत्र हिदी में

जब मन दुखी हो तो क्या करें?