भय वास्तव में है क्या?




भय मन की कल्पना हैं 

हम सोचकर देखे -हमे भय क्यों होना चाहिए ?
जब सब जगह अनन्तशक्ति सम्पन्न ,सब कुछ जानने वाला ,हमारे प्रति अनन्तसोहार्दमय  प्रभु ही नित्य निरन्तर अवस्थित हैं तो किस प्राणी -पदार्थ से हम भय करे ?खूब गहराई से सोचे ,भय एक झूठ मूठ अनादिकाल से कल्पित मन की कल्पना हैं। हमे मामूली से मामूली बात पर भय होने लगता हैं ;न जाने कितने प्रकार के भय हमे घेरे हुए हैं। क्यों नहीं हम प्रत्येक प्रतिकूल लगने वाली परिस्थिति में अपनी आँख प्रभु  की और कर लेते है, और निरन्तर पास में रहने वाले ,सर्वशक्तिमय ,सब कुछ जानने वाले ,अनंत, सोहार्दमय प्रभु पर ही सब प्रकार के भय को पूजा के रूप में सदा के लिए समर्पित कर देते ?हम सब स्थितियों में सोचने लग जाएं -`जैसे प्रभु की इच्छा होगी ,हो जाएगा। इसमें डरने की क्या बात हैं ?`-सच माने ,भय की सम्पूर्ण स्थितियां बदलने लगेगी और हमारा मन सच्चिदानंदमय आनन्द से भरने लगेगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री राधा कवच

भजन- गोवर्धन वासी सांवरे तुम बिन रहा न जाए-------

क्या आप जल्दी ही सभी दुखों से मुक्ति चाहते हैं तो श्री रामायण मनका 108 का हफ्ते में एक बार पाठ जरूर करें।

आपके कल्याण की पक्की गारंटी, छप्पय छंद

भगवान श्रीकृष्ण ने अपने माता-पिता के लिए बनाये थे - ब्रज में चार धाम

राम रक्षा स्तोत्र हिदी में

जब मन दुखी हो तो क्या करें?