in

अपने जन्म को सफल कैसे करें

                             मानव कल्याण

 मानव जीवन की सफलता भगवत प्राप्ति में है, ना कि विषय भोगों की प्राप्ति में , जो मनुष्य जीवन के असली लक्षय, भगवान को भूलकर विषय भोगो की प्राप्ति और उनके भोग में ही रचा बसा रहता है, वह अपने दुर्लभ अमूल्य जीवन को केवल व्यर्थ ही नहीं खो रहा है, बल्कि अमृत के बदले में भयानक विष ले रहा है।
बहुत जन्मों के बाद बड़े पुण्य बल तथा भगवत कृपा से जीव को मानव शरीर प्राप्त होता है, इंद्रियों के भोग तो अन्यान्य योनियों में भी मिलते हैं, पर भगवत प्राप्ति का साधन तो केवल इसी शरीर में है, इस को पा कर भी जो मनुष्य विषय भोगो में ही फंसा रहता है ,वह तो पशु से भी अधिक मूर्ख है।
 तुम मनुष्य हो , अपने मनुष्यत्व को सदा जगाए रखो। एक क्षण के लिए भी भगवान को मत भूलो, सदा याद रखो कि यहां इस शरीर में भगवान ने तुमको पशु की भांति केवल इंद्रिय भोगो को भोगने के लिए नहीं भेजा है, तुम्हें उस बहुत बड़ी सफलता को प्राप्त करना है जिससे अब तक तुम वंचित रहते आए हैं, वह सफलता है भगवत प्राप्ति। इस सफलता को लक्ष्य बनाकर जो मनुष्य निरंतर भगवान में मन रखकर जगत के कार्य करता है, उनमें कभी मन को फंसाता नहीं है, वही बुद्धिमान है। जीवननिर्वाह में जो काम आवश्यक हो ,उसे करो, पर करो भगवान को याद करते हुए ,जो भी कार्य करो वह भगवान को अर्पित करते हुए चलो। तो कोई भी आपसे जाने-अनजाने गलत कार्य नहीं होगा।
 जय सियाराम

Featured Post

चैत्र नवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य – क्यों यह साल की सबसे पवित्र शुरुआत है?

🌸 चैत्र नवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य – क्यों यह साल की सबसे पवित्र शुरुआत मानी जाती है? ✨ प्रस्तावना भारत की संस्कृति में हर त्योहार केवल उ...