श्री राधा कवच हिंदी में पार्वती जी ने कहा- हे कैलाश वासिन! भक्तों पर अनुग्रह करने वाले हे प्रभु । श्री राधिका जी का पवित्र कवच मुझको सुनाओ(1) हे त्रिशूल और धनुष धारण करने वाले नाथ! मैं आपकी शरण में हूं, यदि मुझ पर पूर्ण कृपा है तो दुख के भय से मेरी रक्षा कीजिए(2) कर्म,भाग्य और भगवान इनमें से हमारे जीवन में किसका महत्व शिव उवाच श्री शिवजी बोले- हे गिरिराज कुमारी सुनो! यह वह प्राचीन कवच तुमको सुना रहा हूं जो बड़ा पवित्र है। संपूर्ण पापों को हरने वाला है और सब प्रकार से रक्षा करने वाला है।(3) सुख भोग और मोक्ष का साधन एवं श्री श्याम सुंदर की भक्ति को देने वाला है । हे देवी यह कवच त्रिलोकी का आकर्षण कर सकता है और साधक को प्रभु की सन्नधि में पहुंचा देता है।(4) यह सभी शत्रु को डराने वाला, सर्वत्र विजय प्राप्त कराने वाला और सभी प्राणियों की मनोवृति यों को हराने वाला है। (5)इस कवच के पढ़ने से सदा ही आनंद रहता है। सालोंक्य सृष्टि सामीप्य ,सायुज्...
श्री कृष्ण प्रेमियों के लिए बहुत ही काम की बात:-) तुम्हारे इस पद का कम से कम एक वर्ष तक भाव से नित्य पाठ व गायन करने वाले को मेरे दर्शन अवश्य होंगे ही :- हमारे प्यारे श्री कृष्ण का अष्ट छाप के कवियों मे चर्तुभुज दास जी को ये वचन दिया है ऐसा नाभा जी ने इनकी जीवनी मे लिखा है क्यों न लाभ लिया जाय ! "जय श्री राधे" गोवर्धनवासी सांवरे तुम बिन रह्यो न जाये । — हे गोवर्धनवासी श्री कृष्ण, अब मैं आपके बिना नही रह सकता बंकचिते मुसकाय के सुंदर वदन दिखाय । लोचन तलफें मीन ज्यों पलछिन कल्प विहाय ॥१॥ — आपकी इस सुन्दर छवि ने मेरा मन मोह लिया है औ र आपकी मुस्कान में मेरा चित्त अटक गया है । जैसे मछली बिना पानी के तडपती है वैसे ही मेरी आँखौ को आपसे बिछडने की तडपन हो रही है र मेरा एक एक पल कल्प के समान बीत रहा है । सप्तक स्वर बंधान सों मोहन वेणु बजाय । सुरत सुहाई बांधि के मधुरे मधुर गाय ॥२॥ — हे मोहन आपकी वंशी की धुन सेकडौ संगीत स्वरौ से अोतप्रोत मधुर गीत गा रही है। रसिक रसीली बोलनी गिरि चढ गाय बुलाय । गाय बुलाई धूमरी ऊंची टेर सुनाय ॥३॥ — आप जब पर्वत पर चढकर गायौं को ...
जिनके पास पूरी रामायण पढ़ने का समय नहीं है, वह यह रामायण मनका पढ़कर लाभ उठा सकते हैं। श्री रामायण मनका 108 रघुपति राघव राजाराम। पतित पावन सीताराम।। जय रघुनंदन जय घनश्याम। पतित पावन सीताराम।। भीड़ पड़ी जब भक्त पुकारे। दूर करो प्रभु दुख हमारे।। दशरथ के घर जन्मे राम। पतित पावन सीताराम।। विश्वामित्र मुनीश्वर आये। दशरथ भूप से वचन सुनाए।। संग में भेजें लक्ष्मण राम। पतित पावन सीताराम।। वन में जाए ताड़का मारी। चरण छू आए अहिल्या तारी।। ऋषियों के दुख हरते राम। पतित पावन सीताराम। जनकपुरी रघुनंदन आए। नगर निवासी दर्शन पाए।। सीता के मन भाए राम। पतित पावन सीताराम।। रघुनंदन ने धनुष चढ़ाया। सब राजों का मान घटाया।। सीता ने वर पाए राम। पतित पावन सीताराम।। परशुराम क्रोधित हो आए। दुष्ट भूप में मन में हरषायें।। जनक राय ने किया प्रणाम। पतित पावन सीताराम।। बोले लखन सुनो मुनि ज्ञानी...
छप्पय छंद श्री कृष्णा के 24 अवतार का नियमित पाठ करने से श्री कृष्णा की विशेष कृपा प्राप्त होती है छप्पय छंद जय जय मीन, बराह, कमठ, नरहरि, बलि, बावन परशुराम, रघुवीर, कृष्ण, कीरति जग पावन। बुद्ध, कल्कि अरु व्यास पृथु हरि, हंस मन्वंतर यज्ञ ,ऋषभ, हयग्रीव, धुर्ववरदैन, धन्वंतर। बद्रिपति, दत्त, कपिलदेव सनकादिक करुणा करौ चौबीस रूप लीला रुचिर श्रीअग्रदास उर पद धरौ। उपरोक्त पंक्तियों में कृष्णा के २४ अवतारों का वर्णन किया हैं ,हमारे गुरु देव जी का कहना हैं कि इनका प्रतिदिन पाठ करने से ठाकुर जी की विशेष कृपा हो जाती हैं, हर रोज इन 24 अवतारों के नामों का पाठ सुबह-सुबह करना चाहिए। हमारे गुरुदेव मलुकपीठाधीस वृंदावन जी कहते हैं कि जो सुबह उठते ही एवं रात को सोने से पहले जो इसका पाठ करता है उसके कल्याण की पूरी गारंटी है। ।।जय श्री कृष्ण।।
भगवान श्रीकृष्ण ने अपने माता-पिता के लिए बनाये थे - ब्रज में चार धाम भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी माता यशोधा और पिता नंद बाबा के लिए ब्रज की धरती पर ही चार धाम का निर्माण किया था। वैसे ये चार धार - यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ भारत के राज्य उत्तराखंड में स्थित है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने माता-पिता को चार धाम की यात्रा पर जाते देख और चार धाम यात्रा कठनाईयों को देखते हुए ब्रज की धरती पर ही चार धाम का आह्वान करके बुलाया था। इसके बाद एक-एक करके सारे तीर्थ ब्रज में आ गए। ये भी माना जाता है कि इन चार धाम के दर्शन से ही लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। वृन्दावन में हर जगह राधा जी का नाम ही क्यों नंद बाबा और यशोदा को आई चार धाम यात्रा की याद नंद बाबा और यशोदा वृद्धा वस्था में भी कोई संतान ने होने पर यह संकल्प लिया था कि अगर उनको संतान की प्राप्ती होगी तो चार धाम की यात्रा करेगें। श्रीकृष्ण की गौचरण लीला के बाद नंद बाबा और यशोदा को चारधाम की यात्रा का संकल्प याद आया। इसके बाद उन्होंने तीर्थ यात्रा पर जाने की तैयारी शुरू कर दी। श्रीकृष्ण जब गायों को चराकर घर लौटे तो देखा कि घर में ...
प्रभु हमारी हर संकट से रक्षा करें एक मात्र केवल और केवल उन्ही का सहारा हैं राम रक्षा स्तोत्र हिदी में आज मैं आप सबके सामने एक ऐसे स्तोत्र के रखना चाहती हूँ, जिसके महत्व की जानकारी मेने जाने कितनी बार विभिन्न पत्रिकाओ में एवं ,गुरु जी के .श्री मुख से सुनी हैं। बहुत से लोगो ने अपने साथ होने वाले आश्चर्यजनक अनुभव के बारे में भी बताया हैं जो कि बिलकुल सत्य थी। बल्कि मैंने स्वंय महसूस किया कि अगर इस पाठ को पूरी निष्ठा के साथ किया जाए तो यह चमत्कार दिखलाता हैं। किसी को भी जब कोई समस्या का समाधान न मिल रहा हो तो एक बार जरूर विश्वास के साथ इस पाठ को करें, अवश्य ही लाभ होगा। यह मैं हिंदी में ही करने की सलाह दूँगी , ताकि कोई गलती न हो। पाठ इस प्रकार हैं - ...
जब मन दुखी हो तो क्या करें? जब मन दुखी होता है, तो कई तरह की चीजें करके आप अपने मन को शांत कर सकते हैं। यहां कुछ सुझाव हैं जो आपको मदद कर सकते हैं: अपने भावनाओं को व्यक्त करें: वक्त निकालें और अपनी भावनाओं को लिखें, चित्र बनाएं, या दूसरों के साथ बातचीत करें। अपनी मन की स्थिति को साझा करने से आपको राहत मिल सकती है और आपका दुख कम हो सकता है। व्यायाम करें: शारीरिक गतिविधि और व्यायाम आपके मन को स्थिरता देने में मदद कर सकते हैं। योग, प्राणायाम, या किसी अन्य व्यायाम तकनीक का अभ्यास करना आपके मानसिक स्थिति को सुधार सकता है। संगीत सुनें: संगीत आपके मन को शांति और आनंद प्रदान कर सकता है। आपकी पसंद के गाने सुनें या स्वयं गायें, जो आपको खुशी महसूस कराते हैं। मनोरंजन करें: किसी अपने पसंदीदा गतिविधि में समय बिताएं, जैसे कि किताब पढ़ना, फिल्म देखना, कला या शौक के साथ समय बिताना। यह आपको मनोरंजन का मौका देता है और दुख को भुलाने में मदद कर सकता है। समय के साथ दुख को स्वीकार करें: दुख भाग्य का हिस्सा है और ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अगर आपको मेरी post अच्छी लगें तो comment जरूर दीजिए
जय श्री राधे