यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 26 अगस्त 2013

सीमा के भीतर असीम प्रकाश

    सीमा के भीतर असीम प्रकाश












स्वामी जी के अनुसार -मनुष्य कों भुत और भविष्य की चिंता नहीं करनी चहिये। वर्तमान ठीक करना हैं। वर्तमान ठीक होगा भूत  और भविष्य दोनों ठीक हो जाएँगे। वर्तमान ही भूत बनता हैं और भविष्य वर्तमान में ही आता हैं। इसलिए अपना वर्तमान जीवन शुद्ध बनाओ। वर्तमान ठीक होगा' सावधानी से 'ऐसी  सावधानी रखो कि कोई काम शास्त्र विरुद्ध ,धर्म विरुद्ध,मर्यादा विरुद्ध न हो। वर्तमान मैं निर्भय ,नि:शंक ,नि :शोक और   निश्चिन्त रहो। जितने संत हुए हैं ,उन्होंने वर्तमान ही ठीक किया हैं ,भूत -भविष्य की चिंता नहीं की हैं। अभी हम जो कार्य करते हैं ,उसका भविष्य में क्या परिणाम होगा -ऐसा विचार करना भी वर्तमान ठीक करने के लिए हैं। 

ध्यान दें

ध्यान दें 






अहंकार से मानव में वे सारे लक्षण आ जाते हैं ,जिससे वह अप्रिय बन जाता हैं। फिर भी वह यह सोचता नही है। अगर आप ईमानदारी से यह विचार मंथन करें लें कि मैं कहाँ गलत हूँ और तुरंत सुधार कर लें, तो ज्यादा समय नही लगेगा, सबके दिल में आप फिर सेअपनी जगह बना लेंगे।जो व्यवहार आपको पसंद नहीं है वह व्यवहार आप दूसरों के साथ करके केसे सोच सकते है कि सब आपको पसंद करेंगे।ध्यान दें।
।।जय श्री राधे।।





शुक्रवार, 23 अगस्त 2013

subhashit vichar(shubh vichar/auspicious views)













परमात्मा गुणों के सागर हैं। यदि आप किसी विकार की अग्नि में जल रहें हैं ,तो उस सागर में डुबकी लगाइये। 

गुरुवार, 22 अगस्त 2013

हृदय रोग का घरेलू उपचार

              हृदय रोग का घरेलू उपचार




       दिल के रोगों में बचाए यह सब्जियाँ

भोजन में अनेक ऐसी वस्तुएँ हैं, जिन्हें प्रतिदिन प्रयोग
करके हृदयरोग व हृदयाघात से बचा जा सकता है। ये हैं- प्याज
इसका प्रयोग सलाद 
के रूप में कर सकते हैं। इसके प्रयोग से रक्त का प्रवाह
ठीक रहता है। 

कमजोर हृदय होने पर जिनको घबराहट होती है या 
हृदय की धड़कन बढ जाती है, उनके लिए प्याज बहुत ही लाभदायक है।

 टमाटर- इसमें विटामिन सी, बीटाकेरोटीन, लाइकोपीन, विटामिन ए व पोटेशियम 
प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

 लौकी- इसे घिया भी कहते हैं। इसके प्रयोग से कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य अवस्था में आना शुरू हो जाता है। ताजा लौकी का रस निकालकर पोदीना पत्ती-4 व तुलसी के 2 पत्ते डालकर दिन में दो बार 

पीना चाहिए।

 लहसुन- भोजन में इसका प्रयोग करें। खाली पेट सुबह के समय दो कलियाँ पानी के साथ भी निगलने से फायदा मिलता है। 


गाजर- बढ़ी हुई धड़कन को सामान्य करने के लिए गाजर बहुत ही लाभदायक है। गाजर का रस पिएँ, सब्जी खाएँ व सलाद के रूप में प्रयोग करें।

सद्गुण कैसे आयेगें

    सीमा के भीतर असीम प्रकाश






स्वामी रामसुखदास जी कहते हैं -एक मार्मिक बात हैं कि सभी सदगुण -सदाचार स्वभाविक हैं। हम समझते हैं कि अवगुणों को मिटाना व गुणों को लाना -ये दो काम हमे करने हैं ,पर वास्तव मे काम एक ही हैं ,और वो हैं अवगुणों को मिटाना। अवगुण मिटने पर अच्छे गुण अपने -आप ही आ जाएँगे ;क्योंकि जीव परमात्मा का अंश हैं। जेसे बीमारी छूटने से निरोगता स्वत :आती हैं ,ऐसे ही अवगुण छूटने से गुण स्वत: आएंगे। जब तक दुसरो की अपेक्षा अपने मैं विशेषता दिखती हैं ,तब तक समझना चाहिए अपने मैं गुणों का अभिमान हैं। 

भगवान को याद करने से अंत:करण स्वभाविक निर्मल होता हैं और अच्छी बाते पैदा होती हैं। थोड़ी -थोड़ी देर में कहते रहो कि 'हे नाथ ,मैं आप को भूलूँ नहीं !'हे मेरे प्रभु ,मैं आप को भूलूं नहीं !!फिर अपने आप सदगुण आएँगे। भगवान को याद करने से ,उनकी चर्चा करने से सदगुण ,सदाचार स्वभाविक आते हैं। 

संत- महात्माओ के संग से स्वभाविक सदगुण ,सदाचार  आते हैं। ,भगवान को पाने की भूख लगती हैं ,भगवान प्यारे लगते हैं ,भगवान की लीला अच्छी लगती हैं ,गंगाजल अच्छा लगता हैं ,भगवान से सम्बन्ध रखने वाली सब चीजें अच्छी लगती हैं। 

***                    ***                   ***                        ***              ***

शुभ विचार

ॐ परमातम्ने नम:





यदि हमारा पैर फिसल जाए तो हम संभल सकते हैं ,परन्तु जुबान फिसल 

जाए तो गहरा घाव कर देती हैं। इसलिए सावधान रहिये। 


बुधवार, 21 अगस्त 2013

घरेलू नुस्खे 

लकवा 



इस बीमारी में रोगी का आधा मुंह टेढ़ा हो जाता है। गर्दन टेढ़ी हो जाती है, मुंह से आवाज नहीं निकल पाती है। आँख, नाक, भौंह व गाल टेढ़े पड़ जाते हैं, फड़कते हैं और इनमें वेदना होती है। मुंह से लार गिरा करती है।

 राई, अकरकरा, शहद तीनों 6-6 ग्राम लें। राई और अकरकरा को कूट-पीसकर कपड़छन कर लें, और शहद में मिला लें। इसे दिन में तीन-चार बार जीभ पर मलते रहें। लकवा रोग दूर होगा।

 25 ग्राम छिला हुआ लहसुन पीसकर 200 ग्राम दूध में उबालें, खीर की तरह गाढ़ा होने पर उतारकर ठंडा होने पर खावें।

 सौंठ और उड़द उबालकर इसका पानी पीने से लकवा ठीक होता है। यह परीक्षित प्रयोग है।

 6 ग्राम कपास की जड़ का चूर्ण, 6 ग्राम शहद में मिलाकर सुहब शाम लेने से लाभ होता है।

 लहसुन की 5-6 काली पीसकर उसे 15 ग्राम शहद में मिलाकर सुबह-शाम लेने से लकवा में आराम मिलता है।


Featured Post

गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र भावार्थ के साथ

                    गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र   भावार्थ के साथ गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र श्रीमद्भागवत महापुराण के अष्टम स्कंध में आता है। इसमें एक ...