in

मन में अच्छे विचार कैसे लाने चाहिए

                       मन में अच्छे विचार कैसे लाने चाहिए


मन तो चंचल है यह बात सभी जानते हैं , परंतु हमें चाहिए कि हम सदैव अपने मन में केवल सकारात्मक विचार ही लाएं। सकारात्मक सोच जब आपकी रहेगी तो मन प्रसन्न रहेगा और जब मन प्रसन्न रहेगा तो सेहत पर इसका सीधा असर पड़ेगा और सेहत अच्छी रहेगी। इसके विपरीत अगर हम नकारात्मक विचारों को ही सोचते रहेंगे, तो बेचारा दुखी मन सेहत पर भी प्रभाव डालेगा और सेहत खराब होने लगेगी। अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त हो जाएंगे और उसका सीधा असर यह होगा कि आपको अपनी जिंदगी रोचक नहीं लगेगी, भार लगने लगेगी, साथ ही साथ अधिक बीमारियां के घेरे में आप कैद हो जायेंगे। डॉक्टर, दवाई का साथ मजबूत हो जाएगा और अंत में जीवन जीने की ललक नहीं रहेगी। अतः आप कम से कम अपने स्वंय के स्वार्थ के लिए ही केवल प्रतिफल सकारात्मक सोच को अपने पवित्र मन में स्थान दें। इस बात पर जरा भी संदेह नहीं है कि आपके विचारों का प्रभाव आपके मन पर पड़ता है। इस मानव जीवन को अच्छा व्यतीत करने के लिए प्रतिफल केवल अच्छे-अच्छे विचार मन में सोचे, अच्छे विचार सोचने में आपकी जीवन शक्ति बढ़ेगी और साथ में प्रतिपल स्फूर्ति आप महसूस कर सकेंगे। अगर सोचते समय कोई नकारात्मक विचार आते हैं और तुरंत उसे जाने भी दे और फिर केवल सकारात्मक विचारों की ओर ही अपना मुंह मोड़ ले। इससे आपको आपकी जिंदगी कुछ ज्यादा रोचक लगने लगेगी और आप ज्यादा गतिशील व्यक्तित्व वाले व्यक्ति बन जाएंगे। 
कल्याण पत्रिका के सौजन्य से। 

Featured Post

चैत्र नवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य – क्यों यह साल की सबसे पवित्र शुरुआत है?

🌸 चैत्र नवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य – क्यों यह साल की सबसे पवित्र शुरुआत मानी जाती है? ✨ प्रस्तावना भारत की संस्कृति में हर त्योहार केवल उ...