यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 21 अगस्त 2014

आपके कल्याण की पक्की गारंटी

श्री कृष्णा के 24 अवतार का नियमित पाठ करने से श्री कृष्णा की विशेष कृपा प्राप्त होती है


छप्पय 

जय जय मीन, बराह, कमठ, नरहरि, बलि, बावन 
परशुराम, रघुवीर, कृष्ण,  कीरति जग पावन।
बुद्ध, कल्कि  अरु व्यास पृथु  हरि, हंस मन्वंतर 
यज्ञ ऋषभ, हयग्रीव, धुर्ववरदैन, धन्वंतर।
बद्रिपति, दत्त, कपिलदेव  सनकादिक करुणा करौ 
चौबीस रूप लीला रुचिर श्रीअग्रदास उर पद धरौ।   

उपरोक्त पंक्तियों में  कृष्णा के २४ अवतारों का वर्णन किया हैं ,हमारे गुरु देव जी का कहना हैं कि इनका प्रतिदिन पाठ करने से ठाकुर जी की विशेष कृपा हो जाती हैं, हर रोज इन 24 अवतारों के नामों का पाठ सुबह-सुबह करना चाहिए।
हमारे गुरुदेव मलुकपीठाधीस वृंदावन जी कहते हैं कि जो सुबह उठते ही एवं  रात को सोने से पहले जो इसका पाठ करता है उसके कल्याण की पूरी गारंटी है।
।।जय श्री कृष्ण।।
श्री मलूकदासजी  कृत 
श्री भक्तनामावली 

राम राइ  तुम राजा जन परजा तेरे सुमिरन करते भारी। 
अपनी अपनी टहलैं लागें जो जाकें आधिकारी।।
शंकर नाचे नारद उघटै सुकदेव ताळ बजावें। 
दे दे तारी सनक सनंदन सेस सहस मुख गावैं।।
अंबरीष बलि ब्यास पंडवा अरु पंडो की दासी। 
खड़े रहैं दरबार तुम्हारे वीनती सुनु अविनासी।।
ध्रुव प्रह्लाद विदुर अरु भीष्म भली करीं सबकाई। 
हनुमान अक्रूर सुदामा सेवरी अति मन भाई।।
अमरधुज  तमरधुज ऊधौ कहँ लग दास गनाऊं। 
कहे मलूक दहु मोहिं आज्ञा अब कलियुग के ल्याऊँ।।
रैदास प्रेम की पनही बनावे ज्ञानहि गिने कबीरा। 
नामदेव सुरति का वागा सीवे माधो दास चलोवै वीरा।।
धन्नाधीर की खेती करता पीपै प्रीत लगाईं। 
सेन भजन को मर्दन करता चरण धोवै मीरा बाई।।
धर्म खटिक खिदमति कौं राखा घियु को घातभ मैना। 
तत कथन को नानक राखा सदा करे सुख चॆना।।
सूरदास परमानन्द स्वामी इन नीका मत ठाना। 
महामधुर पद नितहिं सुनावहिं मधि मधिं वेद पुराना।।
रामानंद तिलोचन जैदेव ए क़ुछ बहुत कहाते। 
जिभ्या स्वाद तजे तुम कारन गिरे परें फल खातें।।
दादू पवन चतुर्भुज कालू अनभै काजें लागैं।
गगन मंडल में सर्वस पाया भर्म कर्म ते भागें।।
परमदास रामदास बनिया  नेनादास मुरारी।
 कामदास और दरिया नन्द आए सरन तुम्हारी।।
जनवाजी दारांका बाँका कुवा जति कुंभारा।
मकरंद केवल कान्हा सदना एक़ तै एक प्यारा।।
देवल केवल परसा सोभू मुनिद्रिका जगीं ग्यानी। 
नरसी नापा मिरज़ा साल्हे बोलत अमृत बानीं।।
तुलसीदास अजामिल गनिका वीलमंगल गोपारा। 
जड़भरत अरु जनक विदेही धूरी तनहि विसारा।।
गोरख दत्त वसिष्ट रामानुज आदिक जे अचारज। 
चरन कवल ह्रिदय में राखें करत सकलई कारज।।
कहत मलूक निरंजन देवा मोहिं अपना क़र लीजै। 
एन के संग कमाऊँ रैनि दिन भगति मजूरी दीजै।।


भय वास्तव में है क्या?




भय मन की कल्पना हैं 

हम सोचकर देखे -हमे भय क्यों होना चाहिए ?
जब सब जगह अनन्तशक्ति सम्पन्न ,सब कुछ जानने वाला ,हमारे प्रति अनन्तसोहार्दमय  प्रभु ही नित्य निरन्तर अवस्थित हैं तो किस प्राणी -पदार्थ से हम भय करे ?खूब गहराई से सोचे ,भय एक झूठ मूठ अनादिकाल से कल्पित मन की कल्पना हैं। हमे मामूली से मामूली बात पर भय होने लगता हैं ;न जाने कितने प्रकार के भय हमे घेरे हुए हैं। क्यों नहीं हम प्रत्येक प्रतिकूल लगने वाली परिस्थिति में अपनी आँख प्रभु  की और कर लेते है, और निरन्तर पास में रहने वाले ,सर्वशक्तिमय ,सब कुछ जानने वाले ,अनंत, सोहार्दमय प्रभु पर ही सब प्रकार के भय को पूजा के रूप में सदा के लिए समर्पित कर देते ?हम सब स्थितियों में सोचने लग जाएं -`जैसे प्रभु की इच्छा होगी ,हो जाएगा। इसमें डरने की क्या बात हैं ?`-सच माने ,भय की सम्पूर्ण स्थितियां बदलने लगेगी और हमारा मन सच्चिदानंदमय आनन्द से भरने लगेगा। 

शुक्रवार, 28 मार्च 2014

why criticism takes place among human in order to achieve success

क्यों हर एक आदमी आगे बढ़ने के लिए अपने साथ वाले को नीचे गिराने कि कोशिश करता हैं। 

आजकल हमारे देश मे यह बहुत देखने को मिल रहा हैं कि हर एक नेता या उससे जुड़े लोग अपने आप को no. one दिखाने के होड़  में अपने competitor  को नीचा दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा हैं। आखिर ऐसा क्यों ?क्या हमारे अंदर वो काबलियत नहीं हैं कि हम दूसरे कि बुराई किये बिना ही आगे बढ़ सकें। क्यों हमे अपने को अच्छा साबित करने के लिए  सामने वाले की  कमियाँ बतानी पड़ती हैं। क्या हमने इतनी गलतियाँ कर रखीं हैं कि हम direct किसी से वोट पाने  कि उम्मीद नहीं कर सकते, और अगर सच में हम इस लायक नहीं हैं कि बिना मांगे वोट नहीं मिलने वाला, तो इंसानियत इसी में होनी चाहिए कि उस को नेता बनने के लिए आगे नहीं आना चाहिए। उसके साथयों को जो उसकी  गलत तारीफो के पुल बांध रहें हैं उन्हें भी यह सोचना चाहिए कि वह गलत नेता बनाकर ना सिर्फ इस देश का नुकसान करते हैं बल्कि indirect  वह अपना व अपने परिवार के लिए भी असुरक्षित माहौल बना लेंते हैं,और यह तो आजकल नेताओ के बीच में हो रहा हैं ,पर यह स्थिति हर field में हैं चाहे वो एक business man हो या कोई player हो ,चाहे student हो या कोई रिश्ता हो। हर कोई एक दूसरे को नीचे गिराने में लगा हैं। आखिर क्यों ?

क्या सभी नेता लोग एक साथ मिलकर बिना किसी स्वार्थ के देश को आगे नहीं बढ़ा सकते जिससे हमारा देश सच का हिंदुस्तान कह लाए। 

कोई अगर इस प्रश्न का उत्तर दे सकता हैं तो मुझे इसका जवाब चाहिए। 

शनिवार, 15 मार्च 2014

होली 


 


चल होली खेंले यार 
चल ख्वाब रँगे इस बार 
चल रूठो को मनाए ,चल बिछड़ो को आज़ मिलाए  
दुखी मन को आज़ हंसाए ,चल होली खेले यार  
हर रंग का हैं कुछ मतलब ,हर रंग कुछ कहता हैं  
चल प्रेम की करे बोछार ,थोड़ा लाल रंग लो यार  
चल होली खेले ----------- 
पूरे देश को शिक्षित कर दो,थोड़ा पीला रंग लो यार 
हर एक मॅ साधुता जाए ,थोड़ा नारंगी रंग लो यार  
चल होली खेले --------- 
हर रंग का हैं जब कुछ मतलब ,तो सातो रंग की करो बोछार  
चल होली खेले यार ,चल ख्वाब रंगे इस बार . 

मंगलवार, 11 मार्च 2014

कर्म और केवल कर्म ही आपका कल्याण कर सकता है।

कर्म योग

अगर आप अपना कल्याण चाहते हैं तो केवल भगवान के साथ सम्बन्ध जोड़ो। दूसरा कोई भी सम्बन्ध कल्याण करने वाला नहीं हैं। संत महात्मा भी भगवान के साथ सम्बन्ध जोड़ते हैं। माता -पिता ,स्त्री -पुत्र ,भाई भोजाई और भतीजे -इतना सम्बन्ध खास कुटुम्ब हैं। इनमे भी आप भगवान को ही देखे। भगवान का सम्बन्ध सदा से हैं और सदा ही रहने वाला हैं ,आप स्वीकार करे या न करे ,आप सदा से भगवान के ही हैं। इसमें संदेह न करे गीता के १५/७ में लिखा हैं आप भगवान से अलग नहीं हो सकते। भगवान में भी इतनी ताकत नहीं कि वे आपसे अलग हो जाए !

आप भगवान कि वस्तु को भी अपना मानते हैं ,पर भगवान को अपना नहीं मानते यही भूल हैं। 

अपने स्वार्थ का त्याग करके दुसरो के हित के लिए कर्म करने से कर्मयोग होता हैं। सबका हित चाहने वालो का हित स्वयं होता हैं। सबका हित चाहने वाला घर बेठे ही महात्मा हो जाता हैं। 

अनुचित कर्म करने से प्रकृति कुपित हो जाती हैं। प्रकृति बहुत बलवान हैं। वह कुपित हो जाए तो मनुष्य उसका सामना नहीं कर सकता। 

अनुचित कर्म करने वाले के चित में शांति ,निर्भयता नहीं रहती। रावण के नाम से त्रिलोकी डरती थी ,पर वही रावण जब सीता जी की  चोरी करने जाता हैं तो वह भी डरता हैं। यदि मनुष्य संसार के ,भगवान के ,गुरुजनो के विरुद्ध काम न करें तो वह सदा निर्भय रहता हैं। कर्मयोगी को भय नहीं लगता। 

स्वामी रामसुखदास जी के श्री मुख से। 
ॐ तत्सत।।

Featured Post

गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र भावार्थ के साथ

                    गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र   भावार्थ के साथ गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र श्रीमद्भागवत महापुराण के अष्टम स्कंध में आता है। इसमें एक ...