यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 9 सितंबर 2014

कल्याण 


भगवत्कृपा  प्रश्नोत्तर 

(स्वामी रामसुखदास जी के द्वारा प्रश्नों के उत्तर वह प्रश्न जो हमारे मन में उठा करते हैं)

प्रश्न -अगर हमने विश्वास कर लिया की भगवान दयालु हैं ,फिर?

उत्तर -फिर इस विश्वास को पक्का कीजिए ,इसका अभ्यास करना होगा कि भगवान के प्रत्येक कार्य में दया भरी हैं। चाहे वह कष्ट कारी ही क्यों न हो। 

प्रशन -कष्ट में भी भगवान की दया कैसे हो सकती हैं ?
उत्तर - जब माता हमे रगड़ -रगड़ कर नहलाती हैं तो हमे कष्ट होता हैं ,परन्तु माँ हमारे मैल को दूर करने के लिए ही ऐसा करती हैं। इसी प्रकार ईश्वर हमे कष्ट के द्वारा ही हमारे मन रूपी मैल को दूर करता हैं। जैसे माँ प्रेम मयी हैं, वैसे ही ईश्वर का हृदय भी प्रेम से भरा होता हैं। 

भगवान को न मानो, लकिन भगवान की आज्ञा को मानो तब भी वह प्रसन्न रहते हैं। उनकी आज्ञा हैं कि किसी से घृणा नहीं करो,  राग द्वेष को छोड़ना ही भगवान की आज्ञा हैं। जो रागद्वेष छोड़ देता हैं ईश्वर उसे शांति देते हैं ,यह सोचकर कि वह मुझे नहीं मानता ,उसकी शांति को कम नहीं करते। और अगर आज्ञा पालन की शक्ति नहीं हैं और भगवान को मानते हो तब भी वह आपको अपनी शरण में ले लेता हैँ. 

गुरुवार, 4 सितंबर 2014

रक्ताल्पता या खून की कमी (ANAEMIA ) -



हमारे खून में दो तरह की कोशिका होती हैं -लाल व सफ़ेद | लाल रक्त

 कोशिका की कमी से शरीर में खून की कमी हो जाती है जिसे रक्ताल्पता 

या अनीमिया कहा जाता है | लाल रक्त कोशिका के लिए लौहतत्व (iron)

 आवश्यक है अतः हमारे हीमोग्लोबिन में लौह तत्व की कमी के कारण 

भी रक्ताल्पता होती है | 

रक्ताल्पता या खून की कमी होने से शरीर में कमज़ोरी उत्पन्न होना,काम 


में मन नहीं लगना,भूख न लगना,चेहरे की चमक ख़त्म होना,शरीर थका-

थका लगना आदि इस रोग के मुख्य लक्षण हैं | स्त्रियों में खून की कमी के

 कारण 'मासिक धर्म' समय से नहीं होता है | खून की कमी बच्चों में हो 

जाने से बच्चे शारीरिक रूप से कमज़ोर हो जाते हैं जिसके कारण उनका

 विकास नहीं हो पाता तथा दिमाग कमज़ोर होने के कारण याद्दाश्त पर 

भी असर पढता है | इस वजह से बच्चे पढाई में पिछड़ने लगते हैं | 

आइये जानते हैं रक्ताल्पता के कुछ उपचार -



१- खून की कमी को दूर करने के लिए,अनार के रस में थोड़ी सी काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर पीने से लाभ होता है |

२- मेथी,पालक और बथुआ आदि का प्रतिदिन सेवन करने से खून की कमी दूर हो जाती है | मेथी की सब्ज़ी खाने से भी बहुत लाभ होता है क्यूंकि मेथी में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है |

३- गिलोय का रस सेवन करने से खून की कमी दूर हो जाती है | आप यह अपने निकटवर्ती पतंजलि चिकित्सालय से प्राप्त कर सकते हैं |

४- रक्ताल्पता से पीड़ित रोगियों को २०० मिली गाजर के रस में १०० मिली पालक का रस मिलाकर पीने से बहुत लाभ होता है |

५- प्रतिदिन लगभग २००-२५० ग्राम पपीते के सेवन से खून की कमी दूर होती है | यह प्रयोग लगभग बीस दिन तक लगातार करना चाहिए |

६- दो टमाटर काट कर उस पर काली मिर्च और सेंधा नमक डालकर सेवन करना रक्ताल्पता में बहुत लाभकारी होता है |

७- उबले हुए काले चनों के प्रतिदिन सेवन से भी बहुत लाभ होता है |

८- गुड़ में भी लौह तत्व प्रचुर मात्रा में होता है अतः भोजन के बाद एक डली गुड़ अवश्य खाएं लाभ होगा |
कल्याण 


भगवत्कृपा  प्रश्नोत्तर 
स्वामी रामसुखदास जी के द्वारा प्रश्नों के उत्तर वह प्रश्न जो हमारे मन में उठा करते हैं)

प्रशन-शास्त्र भगवान को परम दयालु और सर्वभूतों का सुहृदय कहते हैं 
;किन्तु संसार में प्रत्यक्ष देखा गया हैं कि बहुत से कष्ट हैं और जीव दुःखी हैं। इससे तो भगवान की निष्ठुरता सिद्ध होती हैं ,वे दयालु कैसे ?

उत्तर -एक बालक देखता हैं कि किसी को फोड़ा हुआ हैं और डॉक्टर उसे चीर रहा हैं। बीमार आदमी बुरी तरह से चिल्लाता हैं ,यहाँ तक कि डॉक्टर को गालियाँ भी दे रहा हैं। बालक जाकर दुसरो से कहता हैं कि डॉक्टर साहब बहुत निष्ठुर हैं ;तो क्या डॉक्टर साहिब सचमुच में निष्ठुर हैं ?उनका उद्देश्य तो बीमार आदमी को निरोग करना हैं और फोड़ा अच्छा होने के बाद बीमार आदमी भी उनको दयालु मानकर उनका धन्यवाद करता हैं। 
अज्ञानवश हमलोग भी असली तत्व को न जानने के कारण इसी बालक की तरह भगवन को निष्ठुर कहते हैं। 

प्रशन-किन्तु हम तो बालक नहीं हैं ?
उत्तर -जब हम लोगो में अज्ञानता हैं ,तब हम बालक नहीं तो और क्या हुएं ?

प्रशन -मान लिया संसार के दुःख कष्ट फोड़े के सामान हैं ,लकिन भगवान फोड़ा पैदा  ही क्यों करता हैं ?अगर फोड़ा न हो तो चीरने की भी जरूरत न पड़े। 

उत्तर -इसी प्रश्न में अज्ञानता भरी पड़ी हैं। कोई व्यक्ति गणित से बिलकुल अनभिज्ञ हैं ,अगर पूछे einstein  की theory  of relativity क्या हैं और कैसे आया ,तो उसको क्या समझाया जाए ?उससे यही कहना पड़ेगा ,भाई पहले इसको समझने के योग्य बनो ,फिर प्रश्न करना। अभी तुम्हारे समझ में नहीं आएगा। आपने जो प्रश्न किया हैं ,कि भगवन फोड़ा क्यों पैदा करते हैं ?इसका उत्तर समझने के लिए आपमें पहले योग्यता होनी चाहिए। 

प्रशन - समझा कि मैं अभी भगवान की दया समझने के योग्य नहीं बना ,तो कैसे योग्य बनू ?

उत्तर -विश्वास कीजिये ,कि भगवान दयालु हैं। आपने english पढ़ी हैं न। जब आपको सिखाया गया कि यह A हैं ,यह B हैं तो आपको थोड़ी कठिनता महसूस हुई होगी। परन्तु आपको teacher  पर विश्वास था। आप सोचते होंगे की जब मास्टर साहिब कह रहे हैं तो यह A ही हैं। अगर आप उस समय अकड़ जाते कि यह A नहीं हैं। तो क्या सीखते ?विश्वास ही शिक्षा या उन्नति का मूल हैं आप विश्वास नहीं करेंगे तो कैसे काम चलेगा। 

प्रश्न -अगर यह विश्वास पक्का कर ले  कि भगवान नहीं हैं तो क्या होगा ?
उत्तर -ऐसा पक्का विश्वास हो ही नहीं सकता कि ईश्वर नहीं हैं। जो लोग ईश्वर को नहीं मानते वह भी दिल पर हाथ रखकर यह विचारे तो मालूम होगा की कभी न कभी किसी अदृश्य शक्ति को उन्होंने महसूस किया होगा। प्रत्येक जीव भगवन का अंश हैं भगवान को छोड़कर उसे कही और शांति नहीं मिल सकती। 
।।राम।।



गुरुवार, 21 अगस्त 2014

कान का दर्द -

गर्मियों में कान के अंदरूनी या बाहरी हिस्से में संक्रमण होना आम बात 

है| अधिकतर तैराकों को ख़ास-तौर पर इस परेशानी का सामना करना 

पड़ता है | कान में फुंसी निकलने,पानी भरने या किसी प्रकार की चोट 

लगने की वजह से दर्द होने लगता है | कान में दर्द होने के कारण रोगी हर 
समय तड़पता रहता है तथा ठीक से सो भी नहीं पाता| बच्चों के लिए कान 
का दर्द अधिक पीड़ा भरा होता है | लगातार जुक़ाम रहने से भी कान का दर्द हो जाता है |
आज हम आपको कान के दर्द के लिए कुछ घरेलू उपचार बताएंगे -

१- तुलसी के पत्तों का रस निकाल लें| कान में दर्द या मवाद होने पर रस को गर्म करके कुछ दिन तक लगातार डालने से आराम मिलता है |

२- लगभग १० मिली सरसों के तेल में ३ ग्राम हींग डाल कर गर्म कर लें | इस तेल की १-१ बूँद कान में डालने से कफ के कारण पैदा हुआ कान का दर्द ठीक हो जाता है |

३- कान में दर्द होने पर गेंदे के फूल की पंखुड़ियों का रस निकालकर कान में डालने से कान का दर्द ठीक हो जाता है |

४- तिल के तेल में लहसुन की काली डालकर गर्म करें,जब लहसुन जल जाए तो यह तेल छानकर शीशी में भर लें | इस तेल की कुछ बूँदें कान में डालने से कान का दर्द समाप्त हो जाता है |

५- अलसी के तेल को गुनगुना करके कान में १-२ बूँद डालने से कान का दर्द दूर हो जाता है |

६- बीस ग्राम शुध्द घी में बीस ग्राम कपूर डालकर गर्म कर लें | अच्छी तरह पकने के बाद ,ठंडा करके शीशी में भरकर रख लें | इसकी कुछ बूँद कान में डालने से दर्द में आराम मिलता है |

आपके कल्याण की पक्की गारंटी

श्री कृष्णा के 24 अवतार का नियमित पाठ करने से श्री कृष्णा की विशेष कृपा प्राप्त होती है


छप्पय 

जय जय मीन, बराह, कमठ, नरहरि, बलि, बावन 
परशुराम, रघुवीर, कृष्ण,  कीरति जग पावन।
बुद्ध, कल्कि  अरु व्यास पृथु  हरि, हंस मन्वंतर 
यज्ञ ऋषभ, हयग्रीव, धुर्ववरदैन, धन्वंतर।
बद्रिपति, दत्त, कपिलदेव  सनकादिक करुणा करौ 
चौबीस रूप लीला रुचिर श्रीअग्रदास उर पद धरौ।   

उपरोक्त पंक्तियों में  कृष्णा के २४ अवतारों का वर्णन किया हैं ,हमारे गुरु देव जी का कहना हैं कि इनका प्रतिदिन पाठ करने से ठाकुर जी की विशेष कृपा हो जाती हैं, हर रोज इन 24 अवतारों के नामों का पाठ सुबह-सुबह करना चाहिए।
हमारे गुरुदेव मलुकपीठाधीस वृंदावन जी कहते हैं कि जो सुबह उठते ही एवं  रात को सोने से पहले जो इसका पाठ करता है उसके कल्याण की पूरी गारंटी है।
।।जय श्री कृष्ण।।
श्री मलूकदासजी  कृत 
श्री भक्तनामावली 

राम राइ  तुम राजा जन परजा तेरे सुमिरन करते भारी। 
अपनी अपनी टहलैं लागें जो जाकें आधिकारी।।
शंकर नाचे नारद उघटै सुकदेव ताळ बजावें। 
दे दे तारी सनक सनंदन सेस सहस मुख गावैं।।
अंबरीष बलि ब्यास पंडवा अरु पंडो की दासी। 
खड़े रहैं दरबार तुम्हारे वीनती सुनु अविनासी।।
ध्रुव प्रह्लाद विदुर अरु भीष्म भली करीं सबकाई। 
हनुमान अक्रूर सुदामा सेवरी अति मन भाई।।
अमरधुज  तमरधुज ऊधौ कहँ लग दास गनाऊं। 
कहे मलूक दहु मोहिं आज्ञा अब कलियुग के ल्याऊँ।।
रैदास प्रेम की पनही बनावे ज्ञानहि गिने कबीरा। 
नामदेव सुरति का वागा सीवे माधो दास चलोवै वीरा।।
धन्नाधीर की खेती करता पीपै प्रीत लगाईं। 
सेन भजन को मर्दन करता चरण धोवै मीरा बाई।।
धर्म खटिक खिदमति कौं राखा घियु को घातभ मैना। 
तत कथन को नानक राखा सदा करे सुख चॆना।।
सूरदास परमानन्द स्वामी इन नीका मत ठाना। 
महामधुर पद नितहिं सुनावहिं मधि मधिं वेद पुराना।।
रामानंद तिलोचन जैदेव ए क़ुछ बहुत कहाते। 
जिभ्या स्वाद तजे तुम कारन गिरे परें फल खातें।।
दादू पवन चतुर्भुज कालू अनभै काजें लागैं।
गगन मंडल में सर्वस पाया भर्म कर्म ते भागें।।
परमदास रामदास बनिया  नेनादास मुरारी।
 कामदास और दरिया नन्द आए सरन तुम्हारी।।
जनवाजी दारांका बाँका कुवा जति कुंभारा।
मकरंद केवल कान्हा सदना एक़ तै एक प्यारा।।
देवल केवल परसा सोभू मुनिद्रिका जगीं ग्यानी। 
नरसी नापा मिरज़ा साल्हे बोलत अमृत बानीं।।
तुलसीदास अजामिल गनिका वीलमंगल गोपारा। 
जड़भरत अरु जनक विदेही धूरी तनहि विसारा।।
गोरख दत्त वसिष्ट रामानुज आदिक जे अचारज। 
चरन कवल ह्रिदय में राखें करत सकलई कारज।।
कहत मलूक निरंजन देवा मोहिं अपना क़र लीजै। 
एन के संग कमाऊँ रैनि दिन भगति मजूरी दीजै।।


भय वास्तव में है क्या?




भय मन की कल्पना हैं 

हम सोचकर देखे -हमे भय क्यों होना चाहिए ?
जब सब जगह अनन्तशक्ति सम्पन्न ,सब कुछ जानने वाला ,हमारे प्रति अनन्तसोहार्दमय  प्रभु ही नित्य निरन्तर अवस्थित हैं तो किस प्राणी -पदार्थ से हम भय करे ?खूब गहराई से सोचे ,भय एक झूठ मूठ अनादिकाल से कल्पित मन की कल्पना हैं। हमे मामूली से मामूली बात पर भय होने लगता हैं ;न जाने कितने प्रकार के भय हमे घेरे हुए हैं। क्यों नहीं हम प्रत्येक प्रतिकूल लगने वाली परिस्थिति में अपनी आँख प्रभु  की और कर लेते है, और निरन्तर पास में रहने वाले ,सर्वशक्तिमय ,सब कुछ जानने वाले ,अनंत, सोहार्दमय प्रभु पर ही सब प्रकार के भय को पूजा के रूप में सदा के लिए समर्पित कर देते ?हम सब स्थितियों में सोचने लग जाएं -`जैसे प्रभु की इच्छा होगी ,हो जाएगा। इसमें डरने की क्या बात हैं ?`-सच माने ,भय की सम्पूर्ण स्थितियां बदलने लगेगी और हमारा मन सच्चिदानंदमय आनन्द से भरने लगेगा। 

Featured Post

गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र भावार्थ के साथ

                    गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र   भावार्थ के साथ गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र श्रीमद्भागवत महापुराण के अष्टम स्कंध में आता है। इसमें एक ...