घरेलू नुस्खे                                                              


* उच्च रक्तचाप में लहसुन और शहद को लेने से रक्तचाप
सामान्य होता है।

*भुने हुए जीरे को सूंघने से जुकाम में छींके आना बंद
हो जाती हैं।

* पानी में जीरा को डालकर उबाल लें। फिर इसे छान लें।
इस छने पानी से स्नान करने पर खुजली मिटती है।

* हिचकी आने पर अदरक का टुकड़ा चूसे।

* राई के तेल में नमक मिलाकर मंजन करने से पायरिया से
निजात मिलती है।

* सूजन में राई का लेप लगाने से आराम मिलता है।

* सर्दियों में बादाम को रात में भिगो दें। सुबह घिसकर
दूध में डालकर पिएं। यह दिमाग और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

* अमरूद खाने से कब्ज में फायदा होता है।

* प्याज के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से
उल्टिया आना बंद हो जाती हैं।

* अमरूद को काले नमक, जीरा और नींबू का रस मिलाकर
खाएं। इससे मुंह का जायका सुधरता है।

* भाग का नशा उतारने के लिए अमरूद खिलाना चाहिए।

* रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच आवले का पाउडर
पानी में घोलकर पीने से कोलेस्ट्राल को नियंत्रित
करने में मदद मिलती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री राधा कवच

भजन- गोवर्धन वासी सांवरे तुम बिन रहा न जाए-------

क्या आप जल्दी ही सभी दुखों से मुक्ति चाहते हैं तो श्री रामायण मनका 108 का हफ्ते में एक बार पाठ जरूर करें।

आपके कल्याण की पक्की गारंटी, छप्पय छंद

भगवान श्रीकृष्ण ने अपने माता-पिता के लिए बनाये थे - ब्रज में चार धाम

राम रक्षा स्तोत्र हिदी में

जब मन दुखी हो तो क्या करें?